टोंक: टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई
Tonk, Tonk | Apr 18, 2026 टोंक मुख्यालय और निवाई में शनिवार को कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर 7601 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6863 ने परीक्षा दी, जिससे उपस्थिति 90.29 प्रतिशत रही। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।