मधेपुरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने BNMU के पदाधिकारी की कार्यशैली पर प्रेस वार्ता कर जताया आक्रोश
मधेपुरा में बीएनएमयू में पिछले एक वर्ष से बिना सिंडिकेट की मंजूरी के यूएमआईएस पोर्टल के संचालन को लेकर एबीवीपी ने विवि प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अभाविप की केंद्रीय कार्य समिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने कहा कि सिंडिकेट की स्वीकृति के बिना यूएमआईएस पोर्टल संचालित किया गया है। यह विवि अधिनियम और नियमों का खुला उल्लंघन है।