फरसगांव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया, स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत फरसगांव के नवीन सभा कक्ष में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकू नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, सीएमओ मयंक कुमार बसन्तवानी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास किया।