पन्ना: पन्ना जिला कांग्रेस ने विजयादशमी पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
Panna, Panna | Oct 20, 2026 पन्ना में विजयादशमी के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र और जनमत की सुरक्षा का मजबूत संदेश देते हुए एक अनोखा प्रदर्शन किया। मतदाता सूची में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक रावण रूपी पुतले का दहन किया।