सिंघेश्वर: फर्जी लोन देने के नाम पर दर्ज होगी एफआईआर, मामले में शुरू हुई कार्रवाई
सिंहेश्वर के दुर्गा चौक में फर्जी बैंक खोलकर महिलाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। “आकांक्षा क्रेडिट कैपिटल” के नाम पर महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर पांच-पांच हजार रुपये जमा कराए गए। लेकिन छह मई को जब महिलाएं कार्यालय पहुंचीं तो बैंक बंद मिला और आरोपी फरार थे। करीब दो सौ से अधिक महिलाएं इस ठगी की शिकार हुई हैं।