सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के अन्य जनपद में स्थानांतरण होने के अवसर पर पुलिस लाइन बहजोई में विदाई समारोह आयोजित किया गया वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में समारोह में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
वक्ताओं द्वारा कहा गया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से पुलिस बल को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त हुई।
विदाई समारोह के दौरान अधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिह्न/पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
बाइट नवागत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा कार्यभार ग्रहण कर समस्त मीडिया बन्धु के प्रेस वार्ता में आगामी त्यौहारों एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ जनपद सम्भल
Sambhal, Sambhal | Aug 22, 2026