शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट के आरोपी को भेजा जेल, किशोरी को भगा ले जाने का था मामला
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक गांव से 11 मार्च को इटावा क्षेत्र के गांव का एक युवक किशोरी को भगा ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। पुलिस की टीम ने आरोपी आशीष पुत्र रामसरन निवासी मौहब्बतपुर बसेहर जिला इटावा को आईटीआई चौराहा पर सिविल लाइन क्षेत्र इटावा से गिरफ्तार कर मंगलवार शाम जेल भेज दिया।