Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image

भाजपा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल ने पटना के दानापुर में आयोजित रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुआ। बैठक के दौरान दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार से शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा आमजन के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बिपिन मंडल ने बताया कि निरंतर प्रयास रहेगा कि शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध हों और क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं सुगम रेल सेवाओं का लाभ मिल सके । #Patna #Danapur #Railway #Sheikhpura #PublicService #RailwayStation #Bihar Bipin Kumar

MORE NEWS

अवैध वसूली के खिलाफ बिहार ड्राइवर महासंघ ट्रेड यूनियन ने डीएम से मिलकर लगाई गुहार।
देखिए 

#बिहार #ड्राइवर #महासंघ 
#ट्रेड #यूनियन #facebookreelsviral #follower

अवैध वसूली के खिलाफ बिहार ड्राइवर महासंघ ट्रेड यूनियन ने डीएम से मिलकर लगाई गुहार। देखिए #बिहार #ड्राइवर #महासंघ #ट्रेड #यूनियन #facebookreelsviral #follower

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 6, 2026

टाउन हॉल शेखपुरा में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित, 'विकसित भारत - VB-G RAM G' योजना का हुआ विधिवत शुभारंभ।

ग्रामीण विकास विभाग, बिहार पटना के दिशा-निर्देशानुसार  टाउन हॉल शेखपुरा में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन, ग्रामीण (VB-G RAM G) योजना 2026' के सफल, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करना था। श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय को पौधा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों  को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
       जिला पदाधिकारी महोदय ने संबोधित करते  कहा कि "VB-G RAM G योजना ग्रामीण भारत और हमारे जिलों के विकास के लिए अत्यंत कारगर और दूरगामी योजना है। इसमें रोजगार के दिनों को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार कर दिया गया है। यह योजना ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ गांवों में स्थायी एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों का निर्माण करेगी।" उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को योजना के तकनीकी अंतरों और नए नियमों से अवगत कराया गया जाएगा। पहले 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। विराम अवधि  कृषि के चरम मौसम के दौरान 60 दिनों की अधिसूचित विराम अवधि का प्रावधान रखा गया है। 
       उप विकास आयुक्त महोदय ने कहा कि इस योजना को मुख्य रूप से 4 प्राथमिकता श्रेणियों में बांटा गया है — जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका विकास, और जलवायु लचीलापन है। समृद्ध संपन्न एवं स्वावलंबी पंचायत के लिए, विकसित ग्राम पंचायत योजना, अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत प्रधानों की भूमिका, प्रखंडवार ग्राम प्रधान, मुखिया द्वारा प्रस्तुति कार्यक्रम और संभावनाएं सार संक्षेप और सुझाव आदि है। योजनाओं का चयन पी०एम० गति शक्ति पोर्टल और 'राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक' के साथ अभिसरण करके किया जाएगा, जिससे योजनाओं के दोहराव की संभावना समाप्त होगी।  प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में 'पंचायत विकास दिवस' आयोजित कर विकसित ग्राम पंचायत योजना में सेचुरेशन मोड पर योजनाओं का चयन किया जाएगा।  
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, 
जिला पंचायत राज पदाधिकारी, 
निदेशक, DRDA  
जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  
DRDA लेखा पदाधिकारी,
मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, 
आवास सहायक एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी
विभिन्न पंचायतों के जिला परिषद् सदस्य, प्रमुख, मुखिया जी, पंचायत समिति सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि  
कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।

टाउन हॉल शेखपुरा में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित, 'विकसित भारत - VB-G RAM G' योजना का हुआ विधिवत शुभारंभ। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार पटना के दिशा-निर्देशानुसार टाउन हॉल शेखपुरा में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन, ग्रामीण (VB-G RAM G) योजना 2026' के सफल, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करना था। श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय को पौधा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबोधित करते कहा कि "VB-G RAM G योजना ग्रामीण भारत और हमारे जिलों के विकास के लिए अत्यंत कारगर और दूरगामी योजना है। इसमें रोजगार के दिनों को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार कर दिया गया है। यह योजना ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ गांवों में स्थायी एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों का निर्माण करेगी।" उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को योजना के तकनीकी अंतरों और नए नियमों से अवगत कराया गया जाएगा। पहले 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। विराम अवधि कृषि के चरम मौसम के दौरान 60 दिनों की अधिसूचित विराम अवधि का प्रावधान रखा गया है। उप विकास आयुक्त महोदय ने कहा कि इस योजना को मुख्य रूप से 4 प्राथमिकता श्रेणियों में बांटा गया है — जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका विकास, और जलवायु लचीलापन है। समृद्ध संपन्न एवं स्वावलंबी पंचायत के लिए, विकसित ग्राम पंचायत योजना, अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत प्रधानों की भूमिका, प्रखंडवार ग्राम प्रधान, मुखिया द्वारा प्रस्तुति कार्यक्रम और संभावनाएं सार संक्षेप और सुझाव आदि है। योजनाओं का चयन पी०एम० गति शक्ति पोर्टल और 'राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक' के साथ अभिसरण करके किया जाएगा, जिससे योजनाओं के दोहराव की संभावना समाप्त होगी। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में 'पंचायत विकास दिवस' आयोजित कर विकसित ग्राम पंचायत योजना में सेचुरेशन मोड पर योजनाओं का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निदेशक, DRDA जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी DRDA लेखा पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, आवास सहायक एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी विभिन्न पंचायतों के जिला परिषद् सदस्य, प्रमुख, मुखिया जी, पंचायत समिति सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 6, 2026

डीएम ने किया EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी मानकों की जांच किया गया।
        जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा वेयरहाउस की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर मशीनों (EVM/VVPAT) के भंडारण की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि नमी एवं अन्य तकनीकी कारणों से मशीनों को कोई नुकसान न पहुंचे। वेयरहाउस की सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा भी लिया गया। उन्होंने एंट्री रजिस्टर और लॉग बुक का मिलान किया ताकि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश ना हो। निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत, यह निरीक्षण विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी, शेखपुरा एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त गार्ड को अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया।  उनके द्वारा वेयरहाउस के सील और तालों की भी स्वयं जांच किए।

डीएम ने किया EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी मानकों की जांच किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा वेयरहाउस की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर मशीनों (EVM/VVPAT) के भंडारण की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि नमी एवं अन्य तकनीकी कारणों से मशीनों को कोई नुकसान न पहुंचे। वेयरहाउस की सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा भी लिया गया। उन्होंने एंट्री रजिस्टर और लॉग बुक का मिलान किया ताकि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश ना हो। निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत, यह निरीक्षण विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी, शेखपुरा एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त गार्ड को अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा वेयरहाउस के सील और तालों की भी स्वयं जांच किए।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 6, 2026