राजगढ़: कानावासी से बारात में जा रही बोलेरो अजीतपुरा में नहर में गिरी, एक की मौत, रेस्क्यू कर एक को बचाया, तीन युवक लापता
चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव कानावासी से बारात में गई बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर भादरा के अजीतपुरा के पास नहर में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन युवक लापता हो गए। वहीं, एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। बोलेरो सवार सभी लोग बारात में शामिल होने के लिए सागड़ा जा रहे थे। तभी भादरा के अजीतपुरा में नहर में गिर गई।