🚨 ब्रेकिंग न्यूज | बहरोड़
7 दिन के नवजात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों की गाड़ी उठाने पर हंगामा
जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी उठाने को लेकर नगरपरिषद और परिजनों में विवाद
बहरोड़। जिला अस्पताल में 7 दिन के नवजात शिशु को उपचार के लिए लेकर पहुंचे परिजनों की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी नगरपरिषद द्वारा उठाए जाने के बाद विवाद हो गया। गाड़ी उठाने से नाराज परिजनों ने मौके पर हंगामा कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि वे नवजात को जिला अस्पताल दिखाने के लिए लेकर आए थे और इसी दौरान अस्पताल के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी को नगरपरिषद की टीम उठा ले गई। गाड़ी उठाने की कार्रवाई को लेकर परिजनों और नगरपरिषद कर्मचारियों के बीच कहासुनी की स्थिति बन गई।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी करने और नगरपरिषद की कार्रवाई को लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। मामले को लेकर परिजनों में नाराजगी देखने को मिली।
Behror, Alwar | Sep 29, 2026