गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने हत्या की घटना में मृतका के बेटे सहित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ट्रोनिका सिटी पुलिस ने महिला की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे सुधीर उर्फ मोहित उर्फ चुल्लक, सचिन त्यागी उर्फ चूहा और अंकित उर्फ गुर्दा नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार को मैनुअल इनपुट के आधार पर चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।