दतिया: ढिमरपुरा, समनपुरा समेत 6 गांवों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित, कलेक्टर के निर्देशन में अभियान जारी
Datia, Datia | Apr 15, 2026 दतिया जिले में ग्राम स्तरीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना के तहत चयनित ग्रामों में आपदा प्रबंधन समितियों का गठन एवं उनका क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे के निर्देशन में, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।