हज़ारीबाग: दुबई में फंसे 11 मजदूरों की वतन वापसी, लौटते ही खुशी से छलके आंसू
दुबई से 11 झारखंडी मजदूरों की वतन वापसी दुबई में फंसे 14 में से 11 झारखंडी मजदूरों की बुधवार को सकुशल भारत वापसी हो गई। मजदूरी नहीं मिलने और अधिक काम कराने से परेशान मजदूरों ने सरकार से मदद की अपील की थी।राज्य व केंद्र सरकार की पहल और समाजसेवी सिकन्दर अली के प्रयास से वे लौट सके। मजदूरों और परिजनों ने आभार जताया और कहा कि देश में बेहतर रोजगार मिले....