कटनी नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, मांगें पूरी न होने पर 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है नियमितीकरण, वेतन विसंगति, निष्कासित कर्मियों की बहाली, संविदा नीति 2023 का पालन जैसी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध प्रदर्शन होगा। आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और ज्ञापन सौपा ।