घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में युवक को फोन कर ₹25 हजार की ठगी करने का प्रयास, युवक ने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में की शिकायत
घोड़ाडोंगरी में रविवार को युवक को फोन कर ₹25 हजार की ठगी करने का प्रयास के मामला सामने आया है।युवक ने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की है। घोड़ाडोंगरी के बजरंग कॉलोनी निवासी निलेश सराठे ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उसे फोन किया और बोले आपके खाते में ₹25000डाले हैं। उस व्यक्ति ने मोबाइल पर ₹25000डालने का मैसेज भी भेजा लेकिन मेरे खाते रुपए नही आए