Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

उरई: आटा थाना क्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या की, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम

Orai, Jalaun | Apr 5, 2026
रविवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में जानकारी प्राप्त हुई जहां पर उन्होंने बताया कि बीएससी की छात्रा ने अज्ञात कारणों पर चलते फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे इलाके में हड़कंपत किया और पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी

MORE NEWS

नदीगांव पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या की घटना का अनावरण कर प्रकाश में आए अभियुक्त को दबोचा

हत्या कांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार: एसपी जालौन

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

जालौन के थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभावी विवेचना एवं सटीक पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#orai #jalaun #jalaunnews #Spjalaun #up92 #JalaunPolice #uppolice #nadigaon

नदीगांव पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या की घटना का अनावरण कर प्रकाश में आए अभियुक्त को दबोचा हत्या कांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार: एसपी जालौन जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जालौन के थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभावी विवेचना एवं सटीक पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। #orai #jalaun #jalaunnews #Spjalaun #up92 #JalaunPolice #uppolice #nadigaon

Orai, Jalaun | Jul 29, 2026

जिला कारागार पहुंचे डीएम और एसपी, व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण

उरई (जालौन)। मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिल रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना रहा।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, जेल चिकित्सालय, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा जेल परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखा जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्य प्रवेश द्वार, निगरानी प्रणाली, सुरक्षा उपकरणों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जिला कारागार पहुंचे डीएम और एसपी, व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण उरई (जालौन)। मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिल रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना रहा। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, जेल चिकित्सालय, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा जेल परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखा जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्य प्रवेश द्वार, निगरानी प्रणाली, सुरक्षा उपकरणों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 28, 2026

🌕 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

अध्यात्म और सनातन परंपरा में ईश्वर को सबसे बड़ा गुरु (आदिगुरु या जगद्गुरु) माना गया है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, वे जीवन को सही दिशा, सही दृष्टि और सही उद्देश्य भी देते हैं।

आइए इस पावन अवसर पर अपने सभी इष्टदेव एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करें।

सभी इष्टदेव व गुरुजनों को शत-शत नमन। 🌼🕉️

#GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #GuruBlessings #IndianCulture #OraiDarshan

🌕 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 अध्यात्म और सनातन परंपरा में ईश्वर को सबसे बड़ा गुरु (आदिगुरु या जगद्गुरु) माना गया है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, वे जीवन को सही दिशा, सही दृष्टि और सही उद्देश्य भी देते हैं। आइए इस पावन अवसर पर अपने सभी इष्टदेव एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करें। सभी इष्टदेव व गुरुजनों को शत-शत नमन। 🌼🕉️ #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #GuruBlessings #IndianCulture #OraiDarshan

Orai, Jalaun | Jul 28, 2026

15 मिनट की बारिश ने उरई की जल निकासी व्यवस्था की खोली पोल, कई इलाकों में जलभराव; दुकानों में घुसा गंदा पानी

उरई (जालौन)। मंगलवार दोपहर हुई करीब 15 मिनट की तेज बारिश ने उरई नगर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। मामूली बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लालमन चौराहा, यादव गारमेंट के आसपास का क्षेत्र, वार्ड संख्या-19 चंद्र नगर, जवाहरगंज, प्रेम नगर और सूर्य नगर समेत कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। जलभराव के कारण कई दुकानों में गंदा पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों का सामान खराब हो गया और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को घुटनों तक भरे बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश थमने के काफी समय बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

फ़ोटो क्रेडिट: अमर उजाला

15 मिनट की बारिश ने उरई की जल निकासी व्यवस्था की खोली पोल, कई इलाकों में जलभराव; दुकानों में घुसा गंदा पानी उरई (जालौन)। मंगलवार दोपहर हुई करीब 15 मिनट की तेज बारिश ने उरई नगर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। मामूली बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लालमन चौराहा, यादव गारमेंट के आसपास का क्षेत्र, वार्ड संख्या-19 चंद्र नगर, जवाहरगंज, प्रेम नगर और सूर्य नगर समेत कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। जलभराव के कारण कई दुकानों में गंदा पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों का सामान खराब हो गया और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को घुटनों तक भरे बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश थमने के काफी समय बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh फ़ोटो क्रेडिट: अमर उजाला

Orai, Jalaun | Jul 28, 2026

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

उरई (जालौन)। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, पेंशन, आवास, विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन कर निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश उरई (जालौन)। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, पेंशन, आवास, विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन कर निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 28, 2026