बहादुरगढ़: झज्जर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन का सख्त कदम, निर्माण और खनन पर सख्त रोक
झज्जर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता सुधार के लिए ग्रैप-3 के तहत निर्माण, ध्वस्तीकरण, स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों पर पूरी रोक लगा दी है। जिला कलेक्टर वर्षा खांगवाल ने विभागों को कार्रवाई रिपोर्ट रोजाना सुबह 10 बजे भेजने के निर्देश भी दिए।