कटकमसांडी: पेलावल थाना क्षेत्र के हेदलाग गांव में प्रशासन ने रोका बाल विवाह, दी गई हिदायत
बाल विवाह की गुप्त सूचना मिलने के बाद कटकमसांडी सीओ सह प्रभारी बीडीओ अनिल कुमार गुप्ता ने पत्रांक 1139 के तहत तीन सदस्यीय टीम पेलवाल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, प्रभारी अंचल निरीक्षक राजकुमार सिह, राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठन कर हेदलाग गांव भेजा। जहां पर बाल विवाह की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही थी।