पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, 'मोहब्बत की दुकान खोलने वाले फैला रहे हैं नफरत'
हरियाणा में हुए चुनाव के रिजल्ट को लेकर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर अपने ही देश की बुराई करते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले जिस तरह से नफरत की बात फैला रहे हैं, भारत की जनता इस बात को पहचान गई है।