दमोह: बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन ने निकाली विशाल रैली, ज्ञापन सौंपा
Damoh, Damoh | Dec 30, 2024 दमोह आज सोमवार दोपहर 2 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा शहर के मोरगंज गल्ला मंडी से बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जहां कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर अभिनाश रावत को एक ज्ञापन सौंपा। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज सहित पुलिस बल मौजूद रहा।