दमोह: कोतवाली पुलिस ने 31 लाख की जमीन धोखाधड़ी में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Damoh, Damoh | Dec 29, 2024 दमोह बीते 23 अप्रैल 2024 को कोतवाली थाना में आवेदक शोभाराम पटेल की जमीन को रजाखेड़ी कादीपुर निवासी कमला देवी सेन को फर्जी तरीके से 31 लाख रुपए में बेच दिया था। जिसकी शिकायत के बाद SP के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आज रविवार शाम 7 बजे कोतवाली थाना में CSP अभिषेक तिवारी ने TI आनंद राज की मौजूदगी में खुलासा किया।