दमोह: बस स्टैंड पर पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Dec 29, 2024 दमोह आज रविवार शाम 7 बजे शहर के बस स्टैंड पर पति के द्वारा पत्नी के ऊपर अज्ञात कारणों के चलते चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायल रजनी पति अखिलेश तिवारी को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले को विवेचना में लिया है।