पटना ग्रामीण: पारस अस्पताल में तोड़फोड़, नाबालिग की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किडनी निकालने का भी आरोप लगाया
पारस हॉस्पिटल में सोमवार को भारी बवाल मच गया। अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद परिजन ने तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। परिजन डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। लगभग 1 घंटे तक पारस अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। जिस किशोर की इलाज के दौरान की मौत हुई, वह फुलवारीश