शाहपुरा: बढ़ती महंगाई और पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेसजनों ने उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पर पहुंच प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। दोपहर करीब 12 बजे हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से आमजन परेशान हैं और युवाओं का भविष्य पेपर लीक से प्रभावित है।