भरनो: जुरा गांव के पास ब्रेजा कार गिट्टी लदे ट्रैक्टर से टकराई, तीन घायल
Bharno, Gumla | Jan 11, 2025 भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरा गांव के समीप शनिवार को एक काले रंग की ब्रेजा कार ने पीछे से गिट्टी लोड ट्रैक्टर को धक्का मार दिया।जिससे कार में सवार चैनपुर निवासी उमेश वर्मा (62) उसका पुत्र ईश्वर वर्मा(26) एवं उसकी मां कमला देवी (82) गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद कार का एयरबैग खुल गया,जिससे कार में सवार सभी लोगों की जान बच गई।लेकिन तीनो घायल हो गए।