कर्वी: चित्रकूट में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सीएम योगी ने मानदेय बढ़ाने की की घोषणा
मंगलवार सुबह 11 बजे चित्रकूट ऑडिटोरियम में शिक्षामित्र सम्मान समारोह शुरू हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से लाइव जुड़कर मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 करने की घोषणा की, जबकि अनुदेशकों का मानदेय ₹17,000 किया गया। कार्यक्रम ‘भारत माता की जय’ नारों के साथ शुरू हुआ, जिसमें अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और शिक्षामित्र मौजूद रहे।