कानपुर: गुमटी नंबर 5 रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत
गुमटी नंबर 5 रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार शाम 6:25 पर एक महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला का पैर कट गया था। उपचार के लिए हैलेट अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।