कानपुर: काकादेव के नवीन नगर में योगा टीचर की मौत कुत्तों के दौड़ने से नहीं, बल्कि ऑटो की टक्कर से हुई, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
योगा टीचर अन्नपूर्णा चतुर्वेदी की मौत में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उन्हें एक ऑटो सवार ने सामने से टक्कर मारी थी। इस घटना में सीसीटीवी फुटेज गुरुवार 12:00 बजे सामने आया है। परिजनों ने ऑटो सवार के खिलाफ काकादेव पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।