कानपुर: कैंट थाना क्षेत्र के माल रोड पर ई-रिक्शा चार्जिंग की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
कैंट थाना क्षेत्र के माल रोड पर गुरुवार सुबह 4 बजे एक ई-रिक्शा चार्जिंग दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मीरपुर छावनी फायर स्टेशन की दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। किदवई नगर और लाटूश रोड फायर स्टेशन से भी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। दमकल अधिकारी ने जानकारी दिखाई आग पूरी तरह से बुझा दी गई है किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं हुई है।