श्री गंगानगर: अब वोट बनवाने के लिए घोषणा पत्र देने की आवश्यकता नहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दी गई जानकारी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 1, 2026
भारत निर्वाचन आयोग ने वोट बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया है। अब नया वोट बनवाने के लिए फार्म 06 भरते समय वर्ष 2002 के एसआईआर की सूचना और उद्घोषणा देने की आवश्यकता नहीं है। वे मतदाता जिनका एसआईआर के दौरान किन्ही कारणों से वोट कट गया, वे भी अब आवेदन कर सकेंगे। आयोग द्वारा ऑनलाईन एव ऑफलाईन दोनो ही प्रक्रियाओं को संशोधित कर दिया है।