प्रतापगढ़: भदौसी गांव में डीएम ने गेहूं की क्रॉप कटिंग की
प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सोमवार शाम 4 बजे ब्लॉक संडवा चंद्रिका के ग्राम भदौसी में किसान हौसला प्रसाद के खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। डीएम ने स्वयं फसल काटकर उत्पादकता की जांच की, जिसमें 47.47 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार मिली। उन्होंने किसानों को फसल सरकारी केंद्रों पर बेचने और पराली न जलाने की सलाह भी दी।