सिराथू: ट्रक चालक की हत्या कर करोड़ों का माल लूटने में शामिल 25 हजार के इनामिया को जौनपुर से गिरफ्तार कर कोखराज लाया गया
16 मई को कोखराज के कसिया में सड़क किनारे एक ट्रक चालक की लाश मिली थी।जिसे मारकर गाड़ी में लदे करोड़ों रुपए के माल की लूट हुई थी।इसमें शामिल पच्चीस हजार के इनामी मनीष को जौनपुर से बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोखराज लाया गया फिर चालान किया गया।इसमें शामिल एक की मौत व 7 लोग पहले ही पकड़े गए हैं।मनीष ने बताया वह लालच में आ गया था इसलिए घटना मे शामिल हुवा था।