सिराथू: नवरात्रि के पहले दिन हुए हादसे से सबक लेते हुए सिराथू सीओ ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी दिए दिशा निर्देश
सिराथू के बैरमपुर में नवरात्रि के पहले ही दिन दुर्गा पण्डाल में आरती के समय हुवे हादसे में एक युवक की मौत और एक घायल मामले पर सबक लेते हुए मंगलवार शाम सिराथू छेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने पुलिस बल के साथ इलाके के दुर्गा पंडालों व अन्य जगहों पर जाकर व्यवस्था देखी है।सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्येय रखने की आयोजकों को हिदायत दी है।