सिराथू: आज़म खान की रिहाई को लेकर सपा अल्पसंख्यक सभा के लोगों ने दारानगर में कासिम हुसैन के नेतृत्व में मनाई खुशियां, बटी मिठाई
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की रिहाई मंगलवार को जेल से लगभग 23 महीने के बाद हो गई है।समाजवादी पार्टी के लोगों ने जिले के विभिन्न इलाकों में यह खुशियां मनाई है। सिराथू तहसील के दारानगर में सपा के वरिष्ठ नेता कासिम हुसैन के नेतृत्व में एक दूसरे को मुबारकबाद पेश करते हुए मिठाई खिलाई गई है।