सिराथू: नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम के फरीदगंज में गंदगी से दर्जनों लोग बीमार, महिलाओं ने कहा- कोई नहीं देखता यहाँ की बदहाली
सिराथू तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नं- 7 फरीदगंज में दर्जनों लोग बीमार चल रहे हैं।मंगलवार शाम यहां की नाराज महिलाओं ने पत्रकारों को बताया कि बदहाली का आलम यह है कि जगह जगह पर गन्दा पानी भरा हुआ है।कूड़े के ढेर हो गए।नगर पंचायत के लोग साफ़ सफाई नहीं करते।लोगों का चलना दूभर हो गया।महिलाओं ने बताया कि यहाँ गन्दगी से बीमारी फैल रही है।