सिराथू: सिराथू तहसील क्षेत्र के डड़ैचा गांव में दुर्गा पण्डाल में युवक को लगा करंट, युवक की मौत से परिवार में कोहराम
सिराथू तहसील क्षेत्र के डड़ैचा गांव में दुर्गा पंडाल में बुधवार की सुबह साफ सफाई के दौरान गुड्डू मौर्य नाम के युवक को बिजली का करंट लग गया घायल अवस्था में जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया बताया जाता है कि गुड्डू बाहर रहता था नवरात्रि करने के लिए गांव आया था कौशांबी की यह दूसरी बड़ी घटना है जिसमें दुर्गा पंडाल में मौत हुई है