प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 1 लाख 40 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
प्रतापगढ़ जिले में आज, 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 1 लाख 40 हजार 322 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिलेभर के 1,180 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, जबकि अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।