पूरनपुर: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। घुघचाई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की करीब 21 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।गांव लुकटिहाई निवासी प्रमोद के अनुसार, उनका पुत्र राजू 16 अक्टूबर को बाइक से खेत से घर लौट रहा था। बंडा-पूरनपुर मार्ग पर लुकटिहाई मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार