जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने शातिर बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, पिस्टल और 2 कारतूस ज़ब्त
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली और मारपीट के 8 अपराध दर्ज हैं। थाना प्रभारी रितेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रंजीत उर्फ लाला चौधरी निवासी बाब