पिछोर: पिछोर विधानसभा के सेमरी में अटल स्वशासन भवन का भूमि पूजन किया क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने
पिछोर विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरी में आज सोमवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे अटल स्वशासन भवन का भूमि पूजन,विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं जिला पंचायत सदस्य कामता-रघुवीर सिंह लोधी द्वारा किया गया इस मौके पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा अटल स्वशासन भवन आपकी ग्राम पंचायत में एक सौगात के रूप में आपको मिल रही है।