HAFED के पीछे स्वच्छता अभियान में शामिल हुए मेयर शाम लाल बंसल, विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी लिया जायजा
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की ओर से HAFED के पीछे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर शाम लाल बंसल ने कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, वार्ड-2 की पार्षद परमजीत कौर, वार्ड-17 के पार्षद अशोक कुमार और CSI अनिल नैन के साथ स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
इस अवसर पर मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि पंचकूला नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Oct 2, 2026