कांके: राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप को बरियातू लेकर पहुंची ईडी की टीम, जमीन घोटाले मामले में कर रही पूछताछ
Kanke, Ranchi | Feb 11, 2024 जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप को रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप को लेकर ईडी की टीम राँची के बरियातू स्थित उस जमीन पर पहुंच गई जिसे पूर्व सीएम हेमंत का बताया जा रहा था।