कांके: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रामपुर रिंगरोड चौराहे के पास।बस ने ट्रक को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
Kanke, Ranchi | Feb 11, 2024 रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रामपुर रिंगरोड चौराहे पर सनिबार बीते देर शाम रांची से जमशेदपुर जा रही बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रक पलट गया और ट्रक में लदा सारा सामान सड़क पर बिखर गया। वहीं बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।