Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

यमुना का पानी अब साफ़ तो है क्या? #SikarSandesh #Yamuna #RajasthanNews #Sikar

Sikar, Sikar | Jun 29, 2026

MORE NEWS

दातारामगढ़-सीकर लिंक रोड की बदहाली से ग्रामीण परेशान, लोगों ने भेजी तस्वीरें और उठाई जल्द मरम्मत की मांग

सीकर संदेश को दातारामगढ़ क्षेत्र से एक क्षतिग्रस्त सड़क की तस्वीरें प्राप्त हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोड़ियावास से कदमाजी तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जिससे रोज़ाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग दातारामगढ़ को सीधे सीकर से जोड़ता है और एक वैकल्पिक बाईपास के रूप में भी उपयोग में आता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर परत और कच्चे हिस्सों के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है।

स्थानीय नागरिकों का दावा है कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क के पुनर्निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि इस मार्ग से गोड़ियावास, चौपटा, गोठड़ा तगेलान, जीणवास, बिडोली, चौखा का बास और कदमा का बास सहित कई गांव जुड़े हुए हैं, वहीं जीण-माता आने-जाने वाले श्रद्धालु भी इस सड़क का उपयोग करते हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

क्या आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई जनसमस्या है? उसकी तस्वीरें और जानकारी हमें भेजें, सीकर संदेश आपकी आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास करेगा।
#SikarSandesh #RajasthanNews #Sikar #Dantaramgarh

दातारामगढ़-सीकर लिंक रोड की बदहाली से ग्रामीण परेशान, लोगों ने भेजी तस्वीरें और उठाई जल्द मरम्मत की मांग सीकर संदेश को दातारामगढ़ क्षेत्र से एक क्षतिग्रस्त सड़क की तस्वीरें प्राप्त हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोड़ियावास से कदमाजी तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जिससे रोज़ाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग दातारामगढ़ को सीधे सीकर से जोड़ता है और एक वैकल्पिक बाईपास के रूप में भी उपयोग में आता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर परत और कच्चे हिस्सों के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क के पुनर्निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि इस मार्ग से गोड़ियावास, चौपटा, गोठड़ा तगेलान, जीणवास, बिडोली, चौखा का बास और कदमा का बास सहित कई गांव जुड़े हुए हैं, वहीं जीण-माता आने-जाने वाले श्रद्धालु भी इस सड़क का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। क्या आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई जनसमस्या है? उसकी तस्वीरें और जानकारी हमें भेजें, सीकर संदेश आपकी आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास करेगा। #SikarSandesh #RajasthanNews #Sikar #Dantaramgarh

Sikar, Sikar | Jun 29, 2026

पहली बार शिक्षा मंत्री दिलावर की बात बढ़िया लगी 
Madan Dilawar 

#SikarSandesh #Sikar #MadanDilawar #RajasthanNews

पहली बार शिक्षा मंत्री दिलावर की बात बढ़िया लगी Madan Dilawar #SikarSandesh #Sikar #MadanDilawar #RajasthanNews

Sikar, Sikar | Jun 29, 2026

सीकर शहर की सड़कें अब किसी एडवेंचर ट्रैक से कम नहीं रहीं। यहाँ कब, कहाँ और किस मोड़ पर कौन-सी चुनौती सामने आ जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है।

शहर में जब से सीवरेज लाइन सड़क के बीच से गुज़री है, तब से ऐसी समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला वार्ड संख्या 22, सालासर स्टैंड के पास का है, जहाँ रविवार शाम सड़क के बीचों-बीच सीवरेज चैंबर का फेरो कवर टूट गया।

दुर्घटना की आशंका को देखते हुए एक पाइप फँसाकर राहगीरों को सावधान करने की कोशिश की है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ़ एक पाइप के सहारे चलेगी?

अब नज़र इस बात पर है कि प्रशासन इस खतरे को दूर करने में कितनी फुर्ती दिखाता है, या फिर किसी हादसे का इंतज़ार किया जाएगा।
#SikarSandesh #Sikar #RajasthanNews

सीकर शहर की सड़कें अब किसी एडवेंचर ट्रैक से कम नहीं रहीं। यहाँ कब, कहाँ और किस मोड़ पर कौन-सी चुनौती सामने आ जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। शहर में जब से सीवरेज लाइन सड़क के बीच से गुज़री है, तब से ऐसी समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला वार्ड संख्या 22, सालासर स्टैंड के पास का है, जहाँ रविवार शाम सड़क के बीचों-बीच सीवरेज चैंबर का फेरो कवर टूट गया। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए एक पाइप फँसाकर राहगीरों को सावधान करने की कोशिश की है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ़ एक पाइप के सहारे चलेगी? अब नज़र इस बात पर है कि प्रशासन इस खतरे को दूर करने में कितनी फुर्ती दिखाता है, या फिर किसी हादसे का इंतज़ार किया जाएगा। #SikarSandesh #Sikar #RajasthanNews

Sikar, Sikar | Jun 28, 2026