बहराइच: बहराइच जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू, परिवहन विभाग को चाहिए 799 वाहन
जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से शुरू कर दी गई है। 2698 मतदेय स्थलों तक जाने के लिए विभाग को 799 वाहनों की जरूरत है, जिसमें विभाग के पास केवल 451 वाहन ही उपलब्ध है। ऐसे में राज्य सरकार से शेष वाहनों की मांग की गई है। उसके हिसाब से विभाग तैयारी करेगा। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।