मेरठ: रेलवे रोड क्षेत्र से इद्दत में बैठी पत्नी,पति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर SSP ऑफिस पहुंची
Meerut, Meerut | Mar 15, 2024 रेलवे रोड थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पहले हुई आस मोहम्मद की हत्या के मामले में नामदर्ज आरोपियों की पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की।गिरफ्तारी की मांग लेकर इद्दत में बैठी पत्नी अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और नामदर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। डेढ़ माह पहले एक सरकारी स्कूल के ग्राउंड में आस मोहम्मद का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था।