मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में पैदल जा रहे 10 वर्षीय बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर,बच्चे की मौके पर मौत
Meerut, Meerut | Mar 15, 2024 शुक्रवार की सुबह भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल में बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।अफजाल का 10 वर्षीय बेटा सुभान शुक्रवार की सुबह किसी कार्य से फुटपाथ पर जा रहा था।इसी बीच परीक्षितगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने सुभान में जोरदार टक्कर मार दी।