अमरिया: अमरिया में प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया
अमरिया कस्बे में एक अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पताल पर करवाई करते हुए सील किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से कस्बे में आधा दर्जन से अधिक अवैध अस्पताल चल रहे हैं। जिसमें झोला छाप डॉक्टर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन झोला छाप डॉक्टरों के इलाज से कई मरीज़ अपनी जान भी गवा चुके हैं।