प्रतापगढ़: माही बांध के 50 साल बाद भी प्यासे खेत, किसान संघ ने पानी और मुआवजे की बड़ी मांग उठाई
प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी क्षेत्रों मे सिंचाई संकट एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने प्रतापगढ़ प्रवास के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माही बांध को बने करीब 50 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी इस क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है।