डिंडौरी: कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधायक सहित बीजेपी के पदाधिकारी ने दिया धरना, फिर कलेक्टर के बंगला में हुई बैठक
डिंडोरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार रात लगभग 10:00 बजे अचानक धरने में बैठ गए और सियासी पारा बढ़ गया । धरना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई आखिरकार देर रात कलेक्टर के बंगला में कलेक्टर के साथ बीजेपी विधायक और पदाधिकारी की बैठक हुई ।